लंबे कोमा से जागने के बाद दमन को ""पता चलता है कि वह एक जबरदस्त कार हादसे का शिकार हुआ था, जब उसके साथ एक लड़की भी थी, जो उसे मरा हुआ समझकर हादसे के फौरन बाद वहाँ से गायब हो गई। अजीब सी बात है कि उसे उस लड़की का धुंधला चेहरा, सम्मोहित करनेवाली आँखें और उसका नाम श्रेयसी अब तक याद है। याददाश्त खो देने की अपनी समस्या से समझौता करते हुए उसने सपने में देखी अपनी और श्रेयसी की कहानियों को जोड़ना शुरू किया, और फिर उसे अपने जबरदस्त लोकप्रिय ब्लॉग में ढाल दिया। उसे जब अपने ब्लॉग के हिस्सों को एक उपन्यास के तौर पर प्रकाशित करने के लिए अच्छे पैसों का ऑफर मिला, तो उसने डील पर झट से दस्तखत कर दिए। हालाँकि, उसने संपादकीय दबाव के आगे घुटने टेक दिए और श्रेयसी के मूल तुनकमिजाज किरदार से छेड़छाड़ पर हामी भर दी। बड़&