समाज निरंतर परिवर्तनशील रहता है। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि बाहर से कोई समुदाय या देश कितना स्थिर दिखता है, इसके भीतर कुछ निश्चित बल इसे हमेशा एक या दूसरी दिशा में धकेलते हैं, कभी-कभी एक ही समय में कई विभिन्न दिशाओं में और परिवर्तनों के इन अंतर्निहित बलों के कारण विचार, सोचने का तरीका और सामाजिक समूहों में जीने का एक निश्चित अंदाज समाप्त हो जाता है और दूसरा उसका स्थान ले लेता है। सामाजिक सुधार उन परिवर्तनों का उल्लेख करते हैं, जो उन समूहों की स्थिति को सुधारने के लिए लाए जाते हैं, जो मुख्यधारा की कुछ संस्थाओं, जैसे पितृतंत्र, तानाशाही या धर्म द्वारा दमित हैं। यह पुस्तक आधुनिक समाज के महानतम समाज-सुधारकों में से बीस के बारे में बताती है। इस पुस्तक को उन व्यक्तित्वों पर केंद्रित रखा ग&#