Amazon सक्सेस Story-एक ऐसा मंच है, जो ग्राहक को सूई जैसी छोटी वस्तु से लेकर घर-दफ्तर की तमाम वस्तुएँ खरीदने को आमंत्रित करता है। एक ऐसी कंपनी है, जो एक मकान के छोटे से गैराज से शुरू हुई और आज अमेरिका के ऊँची-ऊँची इमारतोंवाले सिएटल जैसे महँगे शहर में सबसे अधक क्षेत्रफलवाले ऑफिस के नाम से जानी जाती है। एक ऐसी कंपनी, जिसकी शुरुआत माता-पिता की जमापूँजी से इस शर्त पर हुई कि उनकी सारी जिंदगी की कमाई एक ऐसे काम में लगने जा रही है, जिसमें 70 प्रतिशत घाटे की उम्मीद थी। एक ऐसी कंपनी, जिसने पुस्तकों को ऑनलाइन बेचने जैसे छोटे से विचार को अपने व्यापार का लक्ष्य बनाया और आज विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन कंपनी के रूप में स्थापित है, उसी बहुचर्चित कंपनी के मालिक हैं-जेफ बेजोस! प्रस्तुत पुस्तक में खरीदारी के बदलते स्वरूप क&